शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिल, विद्यार्थी कैबिनेट का हुआ गठन ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिल, विद्यार्थी कैबिनेट का हुआ गठन **
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 27 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इसी अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थी कैबिनेट का गठन कर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरस्वती वंदना एवं दीप मंत्र का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं शिक्षकों के सम्मान का संदेश देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय कैबिनेट के नव-निर्वाचित विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामानुज साहू, पूर्व जनपद सदस्य नरेश साहू, संतोष साहू, भूप सिंह चौहान, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिमा साहू, प्रकाश चंद्र वर्मा, कैलाश शर्मा, मुनव्वर देव, शबाना कुरैशी, सुलभा चंद्रवंशी, मधु सोनी, मदनलाल भास्कर, प्रहलाद तिवारी, चित्रलेखा यादव, संगीता सागर, विनय गुप्ता, ऋषभ केसरवानी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भृगुनाथ योगी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश वर्मा ने व्यक्त किया
संपादक : डी.एन. योगी
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़



