मठपारा में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई** आठ जुआरी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और ₹4,900 नगद जब्त** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

मठपारा में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई**
आठ जुआरी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और ₹4,900 नगद जब्त**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस ने मठपारा क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश एवं 4,900 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि मठपारा स्थित कन्हैया गुप्ता के घर के सामने परछी में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। निर्देशानुसार उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹4,900 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2023 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संपादक : डी.एन. योगी
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़




