कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट  शाला प्रवेश उत्सव के साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धर्मेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई घुघरीकला। पूर्व माध्यमिक शाला घुघरीकला में शाला प्रवेश उत्सव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए। समारोह में विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति ने श्री शर्मा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और प्रेरणादायी शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, शिक्षा, खेल एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बताते हुए नए शैक्षणिक सत्र को उत्साहपूर्वक शुरू करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनाने का मंदिर है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश पटेल ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था के लिए ₹10,000 की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन रुपेश तिवारी ने किया, जबकि संकुल समन्वयक महेंद्र जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट

 शाला प्रवेश उत्सव के साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धर्मेंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई

घुघरीकला। पूर्व माध्यमिक शाला घुघरीकला में शाला प्रवेश उत्सव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए। समारोह में विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति ने श्री शर्मा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और प्रेरणादायी शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, शिक्षा, खेल एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बताते हुए नए शैक्षणिक सत्र को उत्साहपूर्वक शुरू करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनाने का मंदिर है।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश पटेल ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था के लिए ₹10,000 की सहयोग राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन रुपेश तिवारी ने किया, जबकि संकुल समन्वयक महेंद्र जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button