कवर्धा

*अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता* *उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 21 मई को सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर में करना है रिपोर्ट* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता*

*उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 21 मई को सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर में करना है रिपोर्ट*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा, / सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ.ग.) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों का परिणाम दिनांक 16 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से इस परीक्षा में शामिल 20 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए निर्देश है कि वे 21 मई 2026 को सुबह 09:00 बजे सभी मूल दस्तावेजो के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ.ग.) (जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है) मे प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित हों। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button