कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  घुघरी में नाथ योगी समाज का सामाजिक भवन निर्माण अंतिम चरण में

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 घुघरी में नाथ योगी समाज का सामाजिक भवन निर्माण अंतिम चरण में

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा प्रदान की गई 20 लाख रुपये की सहयोग राशि से घुघरी में नाथ योगी  के बहुप्रतीक्षित सामाजिक भवन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

समाज के लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। वर्षों से सामाजिक भवन की मांग की जा रही थी, जो अब साकार होती दिखाई दे रही है। यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

नाथ योगी समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से समाज को एक बड़ी सौगात मिली है। भवन का उद्घाटन बहुत जल्द होने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं।

आज निर्माणाधीन भवन का अवलोकन करने पहुंचे गोविन्द नाथ योगी, भृगु नाथ योगी, रघुनाथ योगी सहित समाज के अनेक लोगों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर खुशी जाहिर की। समाजजनों ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक एकता और विकास का मजबूत केंद्र बनेगा।

 सामाजिक एकता और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है यह निर्माण कार्य।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button