मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में मिले जनादेश को गंवा दिया है और पिछले पांच साल उन्होंने केवल कांग्रेस के समय शुरू की गयी योजनाओं के नाम बदलने में निकाल दिए.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में मिले जनादेश को गंवा दिया है और पिछले पांच साल उन्होंने केवल कांग्रेस के समय शुरू की गयी योजनाओं के नाम बदलने में निकाल दिए.

मुंबई के शिवाजी पार्क में एमएनएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अमरीका के एक बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के बेड़े में शामिल सभी एफ-16 विमानों का हिसाब है जबकि भारत सरकार का दावा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था.

ठाकरे ने कहा, ”इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ क्यों बोला? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. मोदी को इतना बड़ा अवसर मिला था जब बीजेपी ने 2014 में बहुमत हासिल किया. आपने पांच साल में क्या किया?”

गौरतलब है कि एमएनएस ने एक भी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फ़ैसला कर रखा है और मीडिया में सूत्रों के हवाले से उनके कांग्रेस और एनसीपी के संयुक्त स्टार प्रचारक बनाए जाने के ख़बरें चल रही हैं.

Spread the love

You missed