कवर्धा

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**   कबीर धाम पुलिस की बड़ी सफलता! ** अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर तगड़ा प्रहार — चिल्फी पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही में हुआ 212 क्विंटल धान जप्त!**

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
 
कबीर धाम पुलिस की बड़ी सफलता! **
अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर तगड़ा प्रहार — चिल्फी पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही में हुआ 212 क्विंटल धान जप्त!**
कवर्धा**कबीरधाम ज़िले में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान का बड़ा असर देखने मिला।
थाना चिल्फी पुलिस ने कल रात नियमित जांच के दौरान एक ट्रक को रोका —
** वाहन क्रमांक UP-90-T-7437
** चालक – राजा भैया अहिरवार (हीरापुर, पन्ना, म.प्र.)
वाहन में भरा था करीब 212.250 क्विंटल धान!
दस्तावेज़ संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे अधिकारी —
श्री अमित कुमार द्विवेदी (निरीक्षक, बोड़ला)
श्री विरेन्द्र पोर्ते (निरीक्षक, कवर्धा)
श्री हिमांशु केशरवानी (निरीक्षक, पंडरिया)
ने संयुक्त टीम के साथ धान जप्ती एवं पंचनामा की कार्यवाही की।
इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा और उनकी टीम —
आरक्षक पंकज यादव, सुनील मेरावी, संतोष साहू, मोह. इरफान, आशु तिवारी — ने दिखाया शानदार समन्वय और सतर्कता।
कबीरधाम पुलिस लगातार सीमाओं पर कड़ी निगरानी रख रही है,
ताकि अवैध धान परिवहन और तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।
“कानून से ऊपर कोई नहीं!” — यही संदेश दे रही है कबीरधाम पुलिस
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button