कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** कृत्रिम मधुमक्खी पालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
कृत्रिम मधुमक्खी पालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
कवर्धा** आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के अंतर्गत कृत्रिम मधुमक्खी पालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान थूहापानी ग्राम के ग्रामीणों को कृत्रिम मधुमक्खी पालन की उन्नत तकनीकों, उपकरणों के उपयोग तथा छत्तों की देखभाल की विधियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमक्खी पालन न केवल ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त साधन है, बल्कि इससे प्राकृतिक परागण द्वारा कृषि उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से मधुमक्खी पालन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर
डॉ. एन. सी. बंजारा, वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान केंद्र),
डॉ. सी. पी. रहंगडाले, कृषि विज्ञान केंद्र,
श्री गजेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, वनक्षेत्रपाल,
श्री विरेन्द्र राजपूत, सहायक प्रबंधक,
कु. मयकुल मांडवी, वनपाल,
तथा श्री नरेंद्र राजपूत, बीट प्रभारी



