: *कवर्धा में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ भरे गड्ढे में बैठकर जताया विरोध* *भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर जानलेवा गड्डों और सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कीचड़ से भरे गड्ढे में बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। *प्रदर्शन के दौरान जाम* प्रदर्शन के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई एंबुलेंस फंस गईं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। निजी वाहनों में भी कई बीमार और बुजुर्ग लोग थे जो घंटों जाम में फंसे रहे। *उप मुख्यमंत्री पर निशाना* प्रदर्शनकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ भी मोर्चा खोला। उन्होंने विजय शर्मा की तस्वीर कीचड़ में रखकर यह प्रतीकात्मक संदेश दिया कि यदि जनप्रतिनिधि आंख मूंदे रहेंगे, तो जनता की तस्वीर भी इसी कीचड़ जैसी होगी। *जनता का समर्थन* प्रदर्शन स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुकाराम चंद्रवंशी के समर्थन में नारेबाजी की। जनता ने एकजुट होकर सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की। *सरकार की विफलता* तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि जब जिले में स्वयं उप मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक हैं, तब भी यदि आम जनता ऐसी समस्याओं से जूझ रही है, तो यह सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। : *कवर्धा में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ भरे गड्ढे में बैठकर जताया विरोध* *भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग* Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* *छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नशे में धुत हेडमास्टर का छात्राओं संग डांस* *8 साल पुराने डॉक्टर दंपति हत्या कांड का पर्दाफाश – कबीरधाम पुलिस ने खोला रहस्य, आरोपी गिरफ्तार* *कत्ल का सीन देखा… फिर खुद ही बना कातिल!* *अंधे कत्ल की फाइल पर जमी धूल हटी, निकला सनसनीखेज़ सच* *अपराध क्रमांक – 80/2017 धारा – 302 भादवि* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट