कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अनियमितता का मामला, बोक्करखार-आमापानी मार्ग पर निर्माण कार्य पर सवाल** छोटे लाल मरकाम जनपद सदस्य बोड़ला ने, उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अनियमितता का मामला, बोक्करखार-आमापानी मार्ग पर निर्माण कार्य पर सवाल**

छोटे लाल मरकाम जनपद सदस्य बोड़ला ने, उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है

कवर्धा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बोक्करखार से आमापानी (5.00 किमी) मार्ग में भारी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। आर. के. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित इस सड़क का अनुबंध क्रमांक PIU/2024-25 है, जिसकी लागत ₹188.47 लाख आंकी गई है। कार्य का समय-सीमा समाप्त होने के कगार पर है, लेकिन जानकारी पट्टिका में कार्य प्रारंभ तिथि और पूर्णता की संभावित तिथि जैसी आवश्यक जानकारियाँ अधूरी अथवा छिपाई गई हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि छोटे लाल मरकाम सहित ग्रामवासियों ने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि साइड शोल्डर में बिना कंप्रेशन के जंगली मुरूम बिछाकर उसी पर ढलाई की जा रही है, जिससे सड़क की स्थायित्व पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। साथ ही, जंगल क्षेत्र में जल की अनुपलब्धता के कारण आवश्यक तराई प्रक्रिया भी नहीं की जा रही है, जिससे निर्माण तकनीकी मानकों पर खरा नहीं उतर रहा।

इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे बनाए जा रहे रिटेनिंग वॉल (वाल निर्माण) की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की पाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त दीवार पहली ही बारिश में ढह सकती है। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे कार्यपालन अभियंता एस. के. ठाकुर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर अनियमितता बिना प्रशासनिक लापरवाही के संभव नहीं।

ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्य रुकवाया गया है और उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सरकारी योजनाओं में इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार, न केवल जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है, बल्कि ग्रामीण विकास की राह में भी एक बड़ी बाधा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button