Uncategorized

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से जयराम के जीवन में लौटी मुस्कान** उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिव्यांग जयराम को प्रदान किया गया रोलेटर और ट्राईसाईकिल, स्कूल जाना हुआ आसान**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से जयराम के जीवन में लौटी मुस्कान**

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिव्यांग जयराम को प्रदान किया गया रोलेटर और ट्राईसाईकिल, स्कूल जाना हुआ आसान**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से कवर्धा विकासखंड के ग्राम मनिकचौरी निवासी दिव्यांग जयराम यादव के जीवन में नई आशा की किरण जगी है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर आज कवर्धा विधायक कार्यालय में जयराम को रोलेटर और ट्राईसाईकिल प्रदान की गई, जिससे उसके जीवन में एक नई रफ्तार आई है। दिव्यांग जयराम अभी कक्षा दूसरी के छात्र है, उन्हें अपने स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ट्राईसाईकिल मिलने के बाद अब वह बिना किसी परेशानी के स्कूल आ-जा सकेगा। इस सहायता ने न केवल उसकी शारीरिक बाधाओं को कम किया है, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की संवेदनशील पहल से जिले के दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंदों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को समान अवसर और साधन मिलें, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज के कमजोर और दिव्यांग वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उनकी पहल से यह सुनिश्चित हो रहा है कि कोई भी व्यक्ति अपनी परिस्थितियों के कारण पीछे न छूटे। इस कदम ने न केवल जयराम बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा मिल रही है। दिव्यांग जयराम के पिता श्री गणेश यादव ने इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मदद उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखती है और अब जयराम का भविष्य बेहतर और सुगम होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button