*मोदीजी की गारंटी लेने हेतु कर्मचारी लामबंद* कवर्धा,,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ का 27 सितंबर 2024 को हड़ताल का आवाहन किया गया है। इस एक दिवसीय हड़ताल के संबंध में आज दिनांक 22.9.2024 को कर्मचारी भवन कवर्धा में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें 19 सितंबर को आयोजित संभागीय बैठक के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही 27 सितंबर के लिए तैयारी पर आवश्यक चर्चा की गई । जिसमें सभी कर्मचारियों से अपील किया गया है कि वे व्यक्तिगत हो रही हानि को ध्यान में रखते हुए 27 तारीख को एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश से लेकर हड़ताल में रहकर फैडरेशन को मजबूत बनाएं जिससे सरकार को समझ में आएगी कि हम कर्मचारी वर्ग आक्रोशित हैं । चुनाव के समय सत्तारूढ़ दल द्वारा दी गई मोदीजी की गारंटी ही हमारी मांग है। समय अनुसार जैसे कि मोदी जी ने गारंटी दिया था वह उसे गारंटी को पूरा करते हुए देते रहे अन्यथा कर्मचारी संवर्ग और भी आक्रोशित होकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी । सभी संगठनों के प्रमुखों से फेडरेशन ने अपील किया कि वह व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने समूह में आवेदन देने एक आवेदन अपने कार्यालय को और उसकी प्रतिलिपि को अपने-अपने समूह में डालें। संगठन अध्यक्ष अपने समूहों की संख्या को भी जो जिला स्तरीय फैडरेशन समूह मे डालें। आज के इस बैठक में श्री प्रताप चंद्रवंशी, प्रमोद शुक्ला, नंद शर्मा, सतीश चंद्राकर, रवि आमदे, जितेन्द्र काले, श्री चंद्रवंशी जी परसवारा पण्डरिया, धीरज शर्मा सहित अधिकांश संगठनों के सदस्य उपस्थित थे। Spread the love Post navigation *पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुहँ से न्याय शब्द शोभा नही देता,हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देना इनकी फितर में शामिल है* *लोहारिडीह मामले में साजा विधायक ईश्वर साहू ने भूपेश बघेल पर बोला जमकर हमला-मेरे पुत्र की हत्या भूपेश बघेल के कानून व्यवस्था और तुष्टिकरण का जीवंत उदहारण है* *छ. ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी *