*लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कवर्धा शहर में किया व्यापक जनसंपर्क*

*गृह मंत्री विजय शर्मा एवं साँसद प्रत्याशी संतोष पाण्डे हुए शामिल*

कवर्धा- गृह मंत्री विजय शर्मा एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन माँगा ।
उक्त जनसंपर्क में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने
साँसद संतोष पाण्डेय को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने जनमानस से आह्वान किया।

*जनसंपर्क जमात मंदिर(बालीबल ग्राउंड)से प्रारम्भ होकर राधाकृष्ण वार्ड, मां शीतल मंदिर चौक, ठाकुर पारा,कबीरपारा,श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर,देवांगन पारा,करपात्री चौक,सराफा लाइन, मेन रोड,आजाद चौक, दर्री पारा,ठाकुर देव चौक,नवीन बाजार,गुरुनानक गेट, मेन रोड,आजाद चौक से बस स्टैण्ड,पुराना मण्डी परिसर समापन किया गया । इस दौरान शहर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकता, पदधिकारियों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ,पूर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर,मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक, सुशील तिवारी, रामकुमार ठाकुर,गणेश तिवारी,राकेश पांडे, मधुतिवारी, विजय लक्ष्मी तिवारी, किरण शर्मा, राजा टाटिया, श्रीकांत उपाध्याय, रिंकेश वैष्णव,मनीराम साहू, आनंद मिश्रा,दुर्गेश अवस्थी,सुशील तिवारी,अनिल साहू,अजय ठाकुर ,जशवंत छाबड़ा,डॉ अतुल वर्मा,सनत साहू,रघुनाथ योगी, राजू पाण्डे सहित बड़ी संख्या में शहर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़