कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
*डिपटी सीएम विजय शर्मा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां*

*आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं मोदी जी –विजय शर्मा*

कवर्धा – प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व राजनांदगांव सहित 11 के 11 सीटो पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत शुनिस्चित करने के लिए लगातार मेहनत करते दिख रहे दिग्गजों में छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी अपने विधानसभा में चुनावी सभा कर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में लगातार ताल ठोक रहें है . सोमवार को विधायक विजय शर्मा ने खाम्ही ,गांगपुर ,मोह्गावं दरगवां,पिपरिया सहित अनेक ग्रामो में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित किया .
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान जिक्र करते हुए कहा कि वहां खाने के लाले पड़े हुए हैं, वहीं आज भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्षों से मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है. विजय शर्मा भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे के समर्थन में एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा भारत की तुलना में बहुत कम आबादी पाकिस्तान में है वहां खाने के लाले पड़े हैं. वहीं भारत में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले चार वर्षों से मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है. गरीबो के पक्के मकान बनाये जा रहे है . उन्हें बेहतर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है .आई आई एम ,आई आई टी और मेडिकल कालेज खोले जा रहे है . यह बदलते और नए भारत की तस्वीर है.

डिपटी सीएम विजय शर्मा ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब हमें ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘ग्लोबल लीडर’ (वैश्विक नेता) के रूप में आगे बढ़ने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर ये लक्ष्य हासिल किए जा सकें.
प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पी के रूप में ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप आज देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है तथा 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में जो परिवर्तन हो रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है. यह परिवर्तन दुनिया के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है. यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया है. विजय शर्मा ने कहा कि यह सब जनता द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के इस्तेमाल से संभव हो पाया है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट मांगी.

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़