कबीरधाम जिले में दिव्यांग और 80 प्लस 527 मतदान केन्द्रों के लिए निःशुल्क 199 परिवहन की व्यवस्था

मतदान दिवस के दिन 1950 में डायल कर ले सकते है परिवहन का निःशुल्क लाभ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रावाना

कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय परिसर से दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) आयु वर्ग के नागरिकों को मतदान स्थल तक लाने-ले जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रावाना किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पहुंचने सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कबीरधाम जिले में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) मतदाताओं के लिए 527 मतदान केन्द्रों को चिन्हांकित किया गया है। इन 527 मतदान केन्द्रों में 199 निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने आज जिले के सभी चार विकासखंड मुख्यालय के लिए कुल 08 विशेष रथ को रावाना किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि मतदान दिवस के दिन 1950 में डायल कर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) उम्र के मतदाता इस निःशुल्क मतदाता रथ का लाभ ले सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि विकासखंड मुख्यालय के अलावा जिन-जिन ग्राम पंचायतों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) के मतदाता निवासरत् है, ऐसे मतदाता स्थानीय सचिव से संपर्क कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क रथ (वाहन) सुविधा का लाभ ले सकते है। चिन्हांकित मतदाताओं को सूचना देने के लिए ग्राम सचिव को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक के लिए विशेष इंतजाम

जिले के सभी 804 मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर भी रखा गया है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मुख्य मार्ग से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र से अंदर जाने के लिए व्हील चेयर व्यवस्था की गई है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़