कवर्धा डी एन योगी कबीर साहेब
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी 48 लाख रूपये से अधिक की विकास कार्यो की स्वीकृति ,भाजपा लोहारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया भूमिपूजन

विकास खंड लोहारा के दर्जन भर ग्रामो में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन ,विकास कार्यों के सौगात देने के लिए ग्रामीणों ने जताया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार

भाजपा लोहारा मंडल के कार्यकर्ताओ ने 48 लाख से अधिक के अनेक विकासकार्यो का किया भूमिपूजन
कवर्धा – भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास की धारा बहने लगी है . कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने शपथ ग्रहण के बाद महज तीन माह में कवर्धा विधानसभा को 16 करोड़ से अधिक राशी स्वीकृत कर अनेक विकास कार्यो की सौगात दी है . ये विकास कार्य अब धरातल पर पहुचने लगी है . रविवार को विकास खंड सह. लोहारा के दर्जन भर से अधिक विकास कार्यों का अनेक स्थान पर भूमि पूजन भाजपा लोहारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया .
विकास कार्यों की लम्बी सूची के बीच ग्राम बिरोडा में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 08 लाख ,ग्राम धनगांव में सीसी रोड लागत 4 लाख ,ग्राम कामन बोड में सांस्कृतिक मंच हेतु 3.14 लाख ,ग्राम बासिन झोरी में मरार पटेल समाज सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख ,सीसी रोड 3 लाख ,ग्राम केजादाह में सर्व समाज मंगल भवन 10 लाख ,पिपर टोला में कुर्मी वर्मा समाज सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रूपये लगभग 48 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया .
भूमिपूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने इस अवसर पर कहा चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार कवर्धा विधायक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने करोडो रूपये के विकास कार्यो की सौगात विधानसभा वासियों को दी है ,बहुत कम समय में इतनी तेजी से विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए विजय शर्मा जी बधाई के पात्र है . भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिले के अंतिम गाँव तक विकास पहुचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी . उन्होंने विकास कार्य से लाभन्वित ग्राम एवं समाज के लोगो को बधाई दी .
लोहारा विकास खंड में 48 लाख से अधिक विकासोन्मुख कार्यो का भूमिपूजन कार्य स्थल पर पृथक रूप से किया गया .इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा ,सोहन शीवोपासक ,योगेश साहू ,दानी मिश्रा ,रामकुमार साहू ,खेलु साहू,त्रिलोचन साहू ,संतोष तिवारी ,संजय साहू ,राजू साहू ,सहित पटेल समाज ,वर्मा समाज व ग्रामीण जन उपस्थित रहे .

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़