महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियो की अन्तिम सूची जारी कवर्धा, महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियो की अन्तिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची सीडीपीओ/ग्र्राम, वार्ड सचिव/एडब्ल्यूसी आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है। यह सूची ग्राम पंचायतों, नगरीय निकाय, वार्ड में सचिव ग्राम पचायत एवं नगरीय निकायों द्वारा चस्पा कराई जा रही है। सूची मे दर्शित आवेदिका की पात्रता के संबंध में 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। यह आपत्ति ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो मोड मे दर्ज कराया जा सकेगा। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण विकासखंड/नगरीय निकाय स्तर पर गठित समिति द्वारा 26 फरवरी से 29 फरवरी के मध्य किया जाएगा। Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले के 200 स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया न्यौता भोजन कलेक्टर श्री महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने स्कूलों में पहंचकर स्कूली विद्यार्थियों को न्यौता भोजन कराया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला से जुड़ेगें विकसित भारत संकल्प यात्रा 24 को कवर्धा के इंडोर स्टेडियम और बाजार चारभाठा में आयोजित होगा