कवर्धा

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से घटोला जलाशय योजना के कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की स्वीकृति

घटोला जलाशय योजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में कृषि एवं खेती किसानी के लिए वरदान साबित होगी।।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से घटोला जलाशय योजना के कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की स्वीकृति

कवर्धा, / राज्य शासन के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की घटोला जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 12 करोड़ 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के किसानों द्वारा घटोला जलाशय योजना के लिए काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को विशेष ध्यान में रखते हुए घटोला जलाशय योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा जल संशाधन मंत्री से विशेष आग्रह किया था। घटोला जलाशय योजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में कृषि एवं खेती किसानी के लिए वरदान साबित होगी।।

Spread the love

Related Articles

Back to top button