बेहतर स्वच्छता के लिए नपा ने खरीदी स्वच्छता वाहन,

स्वच्छता वाहन को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,-नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा स्वच्छता हेतु व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 04 नग ऑटो टिप्पर स्वच्छता वाहन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कलेक्टर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होनें कहा कि इसके पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 नग ई-रिक्शा का शुभारंभ किया गया था और आज स्वच्छता ऑटो वाहन का शुभारंभ किया जा रहा है निश्चित ही स्वच्छता के क्षेत्र में इस वर्ष भी नगर पालिका कवर्धा अपना परचम लहरायेगा। उन्होनें स्वच्छता क्षेत्र से जुडे स्वच्छता टीम को बधाई दी तथा उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये जा रहे अभूतपूर्व कार्य एवं छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा का नाम रौशन करने के लिए बधाई व शुभकामनायें दी।

पालिका में संसाधन की कमी नही-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 2 वर्षो में 19 नग ई-रिक्शा क्रय किया गया था जो अब बढ़कर 29 हो गये। इसी तरह ऑटो टिप्पर स्वच्छता वाहन की संख्या अब 10 से अधिक हो गया है अब जैसे जैसे वार्ड की सीमा बढ़ रहे है उसी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता वाहन क्रय किया गया है। नगर पालिका में टैªक्टर, ऑटो, जेसीबी, डम्फर सहित सभी प्रकार की स्वच्छता वाहन उपलब्ध है मानवबल की संख्या भी पर्याप्त है जिसके कारण स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका कवर्धा लगातार अपना परचम लहराते हुए पूरे भारत में अपना स्थान बना रहे है। इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण अपना महत्तवपूर्ण स्थान बनाये उसके लिए प्रयास करते हुए पुनः 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 10 नग ई-रिक्शा क्रय, 04 नग ऑटा टिप्पर वाहन क्रय किया गया है जिसका शुभारंभ आज माननीय मंत्री जी द्वारा कवर्धा प्रवास के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़