कांग्रेस सरकार अनुसूचित जाति साथ किया भेदभाव : डॉ जयप्रकाश बसपा
कवर्धा,,छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के साथ भेदभाव करना उसकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है कैबिनेट मंत्रियों द्वारा अनुसूचित जाति का 16% आरक्षण को 13 % करना गलत ही नहीं यह अन्याय है समाज हित में सभी अनुसूचित जाति के विधायक और मंत्री लोगों को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। जो समाज/ वर्ग हित में संघर्ष नहीं कर सकते ऐसे मंत्रियों का होना नहीं होने का क्या मतलब ? तथा आदिवासी का 32% व पिछड़े वर्ग का 27% लेट ही सही स्वागत योग्य है
कांग्रेस सरकार के कैबिनेट द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर अनुसूचित जाति का 13 % आरक्षण करने पर बहुजन समाज पार्टी उक्त प्रस्ताव का घोर निंदा व विरोध करती हैं। हमें 16% से कम आरक्षण नहीं चाहिए ।भूपेश सरकार को पुनर जनगणना कराकर जनसंख्या अनुपात में 100% आरक्षण दे देना चाहिए *आरक्षण मतलब धन धरती में शिक्षा संपत्ति में जिंदगी के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने हिस्सेदारी दिया था* आज जो विरोध करते थे वह भी आज आरक्षण मांगना शुरू कर दिया है बहुजन समाज पार्टी राज्य सरकार से अनुसूचित जाति का 16% आरक्षण को यथावत रखने की मांग करती है अगर सही जनगणना रिपोर्ट करे तो 18% से कम नही होगा।
अगर वर्तमान सरकार ऐसा नहीं करती तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करने बाध्य हो जाएगी ।
कांग्रेस सरकार की इतिहास रहा है
वह हमेशा से अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता रहा है
आने वाले समय में जनता जरूर सबक सिखाएगी
जय भीम

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़