300 से अधिक स्कूली बच्चों को रक्षित केंद्र नारायणपुर में आधुनिक हथियारों के बारे में दी गई जानकारी

शहीदों के सम्मान में आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर आयोजित ‘पुलिस झंडा दिवस’ के परिपालन में आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार रक्षित केंद्र नारायणपुर में सरस्वती शिशु मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद आश्रम के छात्रों सहित एनसीसी एवं स्काउट/गाइड के लगभग 300 से अधिक छात्र/छात्राओं को पुलिस, सशस्त्र बल एवं सेनाओं द्वारा उपयोग किये जाने वाले अत्याधुनिक आर्म्स/एम्युनेशन एवं गोला बारूद के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को आर्म्स दिखाकर उपयोग के तरीके, मारक क्षमता सहित बेसिक जानकारी भी दी गई। अधिकतर छात्रों ने आधुनिक हथियार के बारे में जानकारी हासिल कर सेना, सशस्त्र बल और पुलिस में भर्ती होकर राष्ट्रीय सुरक्षा की दायित्व निभाने इच्छा जाहिर की।

इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, लाइन ऑफिसर श्री नीलकमल दिवाकर सहित रक्षित केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल एवं आश्रम के शिक्षकगण और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़