कबीरधाम जिले के दौरे में पहुचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कबीरधाम जिले के ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर और छत्तीसगढ़ महतारी के पूर्जा अर्चना के बाद शुरू की भेंट मुलाकात कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…………. के साथ अपनी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम शुरूवात करने स पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक खुमरी और खेती किसानी के प्रतिक हल (नागर) भेंटकर कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़