कलेक्टर जनमेजय के निर्देश पर बैगाओं का अधूरा प्रधानमंत्री आवास निर्माण शुरू

बैगाओं के चेहरे पर आई मुस्कान

कवर्धा-नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रं. 10 बैगा टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण में लेट-लतीफी व ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा व कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे को तत्काल वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लेने व जिन व्यक्तियों का आवास निर्माण नही हो पाया है उनका आवास प्रारंभ करने निर्देशित किया गया था। अब उनका निवास प्रारंभ हो गया है अधूरे आवास निर्माण शुरू हो जाने से अब बैगाओ को उनका अपना आशियाना मिलेगा। आवास निर्माण प्रारंभ होने से बैगाओं के चेहरे में मुस्कान आया है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने विगत दिनांक 09 सितम्बर 2022 को नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रं. 10 बैगा टोला में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के परिवारों के साथ चर्चा करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में बैठक ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पंचायत बोडला के बैगा टोला में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे 20 बैगा परिवारों से चर्चा किया गया। 20 बैगा परिवारों में 4 बैगा परिवारों का आवास पूर्ण हो चुका है तथा 16 प्रधानमंत्री आवास ठेकेदार की लापरवाही के कारण रोककर रखा गया था उन्होनें ठेकेदार को शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने निर्देशित किया तथा समय-सीमा में नही करने व लेटलतीफी किये जाने की स्थिति में ठोस कार्यवाही किये जाने हेतु चेतावनी दिया गया था। उन्होनें यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान किसी भी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षेप किया जायेगा उसके खिलाफ भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। छूटे बैगा परिवारों का अधूरे आवास अब जल्द ही पूर्ण हो जायेगा, जिससे उसके आशियाने का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होनें बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही कार्य पूर्ण कराये तथा निर्माण कार्य के दौरान किसी के द्वारा हस्ताक्षेप किया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किये जाने की संकेत दिये थे अब कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर अधूरा प्रधानमंत्री आवास जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़