शहीदों के जयकारे और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ नारायणपुर शहर

नारायणपुर पुलिस द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हमर तिरंगा” अभियान के तहत शहीदों को याद कर शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

नारायणपुर पुलिस द्वारा देश की सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीद जवानों के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए दिनाँक 13.08.2022 के सायंकाल बालक हाई स्कूल मैदान (परेड़ ग्राउण्ड), नारायणपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथिगण एवं शहीद परिजनों की गरिमामय उपस्थिति में शहीदों के प्रतीक चिन्ह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए बालिका दल द्वारा राज्यगीत का गायन किया गया। राज्यगीत गायन के पश्चात् देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया गया। तत्पश्चात् अतिथिगण द्वारा शहीद परिवार को उपहार प्रदान किया गया तथा छात्र, छात्राओं और स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा शहीदों के सम्मान में दर्जनों देशभक्ति गीत का गायन एवं देशभक्ति गीतों में समूह नृत्य का अभिनय किया गया। मुख्यअतिथि द्वारा सम्मान समारोह में सम्मिमित कलाकारों को सर्टिफिकेट, मोमेंटों एवं उपहार प्रदान कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि – श्रीमती श्याम बती नेताम (अध्यक्ष, जिला पंचायत नारायणपुर), श्री देवनाथ उसेण्डी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत नारायणपुर), श्रीमती सुनीता मांझी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नारायणपुर), श्री पंडीराम वडडे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत, नारायणपुर), भापुसे श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर), आईपीएस श्री जितेंद्र शुक्ला (सेनानी, 16वी वाहिनी छसबल, नारायणपुर), आईएएस श्री देवेश ध्रुव (सीईओ, जिला पंचायत नारायणपुर), श्री समर बहादूर सिंह (सेनानी, 29वीं बटालियन आईटीबीपी, मुख्यालय कोण्डागांव), श्री भानू प्रताप सिंह (सेनानी, 45वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), श्री आनंद कुमार (उप सेनानी, 53वीं बटालियन आईटीबीपी जेलबाड़ी), सहित जिले के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी/पत्रकारगण और स्कूली बच्चों सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़