कवर्धा,डी एन योगी

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर के पोलमी पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात जवानों के लिए बने नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट के ज्वाइन फोर्स को कार्य करने में होगी बड़ी सहूलियत। 

अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए चेक पोस्ट पर लगातार की जा रही है, बाहर से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग चेकिंग।

सावन माह का विशेष ध्यान रखते हुए पदयात्री कांवरियों के लिए प्राथमिक उपचार एवं बैठने के लिए की गई है व्यवस्था।

, कवर्धा,,,,कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर के ग्राम पोलमी में पूर्व से पुलिस चेक पोस्ट लगाकर मध्य प्रदेश के बजाक एवं उत्तर प्रदेश की ओर से आने तथा छत्तीसगढ़ की ओर से जाने वाले समस्त वाहनों की लगातार चेकिंग करने हेतु पुलिस आबकारी एवं फॉरेस्ट की टीम के द्वारा लगातार चेक पोस्ट पर तैनात होकर अवैध मादक पदार्थ गाँजा, शराब व वन संपदा की सुरक्षा हेतु 24 घंटे टीम के द्वारा जांच की जा रही है, परंतु चेक पोस्ट पर तैनात बल के लिए उचित भवन ना होने से जवानों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, जिस का विशेष ध्यान रखते हुए चेक पोस्ट पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा भवन का निर्माण करा आज दिनांक-19.07.2022 को उक्त भवन का उद्घाटन किया गया है। साथ ही उपस्थित आम जनों को यह भी जानकारी दिया गया कि चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग की जा रही है, जिससे चेक पोस्ट पर तैनात संयुक्त टीम को अब किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा वे बेहतर ढंग से मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ सीमा से होकर गुजरने पर वाहनों की चेकिंग कर छत्तीसगढ़ के भीतर किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व या मादक पदार्थों को सीमा के अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे तथा उसी स्थान पर उचित वैधानिक कार्यवाही भी कर रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा भी पूर्व में निर्देश प्राप्त हुआ था कि अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट का निर्माण करा छत्तीसगढ़ के वन संपदा आदि को तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों एवं बाहरी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थ गाँजा, शराब आदि पर रोक लगाकर, असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए जिस के परिपालन में लगातार जिले के सीमावर्ती पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग निरंतर की जा रही है कहा गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके एवं थाना प्रभारी कुकदुर प्रभारी निरीक्षक श्री सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी एवं थाना स्टाफ तथा सम्मानीय जन श्री राकेश चंद्राकर, कृष्णा कुंभकार, लग्न सिंह धुर्वे, अतुल सिंह, रामनाथ, तिहार सिंह परस्ते तथा अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

*चेक पोस्ट पर प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट एड की भी व्यवस्था की गई है।* वर्तमान में सावन माह का विशेष ध्यान रखते हुए इस चेक पोस्ट से गुजरने वाले विभिन्न कांवरियों के लिए कांवर रखने के लिए निर्धारित स्थान तथा कांवरियों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है, साथ ही यदि किसी को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता है तो उनके लिए विभिन्न दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़