कवर्धा डी एन योगी कवर्धा । सर्व अधिकारी कर्मचारी महासंघ में समाहित अनेक कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा से मिलने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा । प्रतिनिधिमंडल में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, रवि वर्मा, शिव साहू, हेमंत साहू, प्रवीण ठाकुर, कमलेश पाठक, मालिकराम ठाकुर, आसकरण धुर्वे, रवि शुक्ला शामिल थे। भेंट के दौरान सर्व अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव संबंधित जानकारी कलेक्टर को दी गई । साथ ही कवर्धा जिला में संचालित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष और जिला सचिव के नाम तथा उनके मोबाइल नंबर की सूची भी उन्हें उपलब्ध कराई गई । कलेक्टर को बताया गया कि जिलाध्यक्ष व जिला सचिव के नामों को बतौर मतदाता सूची प्रकाशित कराकर दावा आपत्ति के उपरांत उपयोग किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए महासंघ के सबसे वरिष्ठ नेता विद्याभूषण दुबे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए जाने की लिखित जानकारी लगभग 30 कर्मचारी संघ के हस्ताक्षर युक्त पत्र कलेक्टर को दी गई । प्रतिनिधि मंडल के द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी को आगामी चुनाव के लिए अपात्र घोषित किए जाने तथा श्री चंद्रवंशी के द्वारा महासंघ के अध्यक्ष रहते किए गए अवैधानिक कार्यों से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया । महासंघ के पूर्व अध्यक्षों के द्वारा कर्मचारी भवन संबंधित कोई भी दस्तावेज कार्यकारिणी को उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत करते हुए भवन के दस्तावेजों के नकल की कॉपी उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर से निवेदन किया गया । प्रतिनिधिमंडल की पूरी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद निर्वाचन कार्य में विघ्न पैदा करने वाले कर्मचारी अथवा व्यक्ति की जानकारी उन तक भेजे जाने के लिए प्रतिनिधिमंडल को कहा गया । कलेक्टर श्री शर्मा ने भवन संबंधित दस्तावेज के लिए संबंधित शाखा को भी तत्काल निर्देशित किया । इसके अलावा कर्मचारी भवन में पेंच वर्क व अन्य कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को भी कलेक्टर के द्वारा तत्काल निर्देशित किया गया । बेहद आत्मीयता पूर्ण माहौल में चर्चा के दौरान कलेक्टर के द्वारा कर्मचारी भवन का निरीक्षण करने हेतु प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया। भेंट मुलाकात के अंत में प्रमोद शुक्ला के द्वारा महासंघ की ओर से कलेक्टर श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया गया। Spread the love Post navigation पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस परिवार एवं फोर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं को दिया गया पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का सौगात। गवर्नर के हाथों हरीतिमा के स्मारिका का विमोचन