कवर्धा, डी एन योगी
प्रदेश सचिव सूरज यादव के उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कवर्धा का झलमला में बैठक सम्पन्न

कवर्धा,,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्री सूरज यादव जी जिला अध्यक्ष रामखिलावन साहू के निर्देशानुसार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ( ग्रामीण ) शिवेंद्र चंद्राकर के द्वारा ग्राम झलमला में डिजिटल सदस्यता,एवं नवनियुक्त ब्लॉक के पदाधिकारियों से परिचय एवमआगमी सम्भाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में बैठक आहूत की गई
12 मार्च 2022 शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग कवर्धा का विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत ग्राम झलमला में प्रदेश सचिव छ.ग.पिछड़ा वर्ग माननीय सूरज यादव जी जिला अध्यक्ष रामखिलावन साहू जिला कोषाध्यक्ष ओमकार साहू के गरिमामय उपस्थिति में डिस्टिजल सदस्यता,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का सम्भाग स्तरीय सम्मेलन के तैयारी में व ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की नियुक्ति को लेकर बैठक आयोजित किया गया
बैठक में प्रदेश सचिव श्री सूरज यादव जी जिला अध्यक्ष श्री रामखिलावन साहू का ब्लॉक अध्यक्ष शिवेंद्र चंद्राकर,उपाध्यक्ष लोमश चंद्राकर अजय चन्द्रवंशी पुरुषोत्तम साहू मीडिया प्रभारी मुकेश चन्द्रवंशी ब्लॉक सयोंजक पुरुषोत्तम यादव ब्लॉक सयोंजक रामकृष्ण देवांगन नंदकुमार चंद्राकर एवं सहसचिव शत्रुहन चंद्राकर, दिनेश साहू के द्वारा भव्य स्वागत किया
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव सूरज यादव ने डिजिटल सदस्य बनाये एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाने प्रेरित किया एवं भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने निर्देशित किया जिला अध्यक्ष रामखिलावन साहू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सम्भाग स्तरीय सम्मेलन के तैयारी में जुटने कहा
वही ब्लॉक अध्यक्ष शिवेंद्र चंद्राकर ने ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के गठन को लेकर प्रदेश सचिव सूरज यादव एवं जिला अध्यक्ष रामखिलावन साहू व कांग्रेस कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श किया

ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कवर्धा द्वारा होली मिलन कार्य्रकम भी आयोजित था जिसमे एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी