दीपक चौरसिया कांग्रेस पार्टी में शामिल, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता कवर्धा,डी एन योगी कवर्धा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीपक चौरसिया ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो हुवा । उन्होंने कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी स्थित शासकीय निवास कार्यालय में भेट कर कांगेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस की परम्परा अनुसार श्री मोहम्मद अकबर ने उनका गमछा पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद दीपक चौरसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों व कवर्धा के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया । उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी में कार्य कर चुके है। वे ब्लाॅक अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर रह चुके है परिस्थितिवश वे भाजपा में शामिल हो गए थे। वहां घुटन महसूस होने पर पुनः अपनी मूलधारा की पार्टी कांग्रेस में शामिल हुए है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन बंटी तिवारी भी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation बोडला में बनेगा बैगा समाज का सामाजिक भवन, भवन के लिए मिली एक एकड़ जमीन और कैबिनेट मंत्री देंगे भवन के लिए बीस लाख रूपए महीडबरा बदलहा माइनर नहर-नाली निर्माण और गाद सफाई कार्य से किसानों को मिला सिंचाई सुविधा