कवर्धा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम ने स्वामी करपात्री हाई स्कूल यथास्थान संचालित हो

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम ने स्वामी करपात्री हाई स्कूल यथास्थान संचालित हो

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम द्वारा कवर्धा की प्राचीन धरोहरों में से एक 100 वर्ष पुराने स्वामी करपात्री हाई स्कूल को आत्मानंद हाई स्कूल (हिंदी)किया जा रहा है। इसके विरोध में जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मानंद प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पहले ही शासकीय नवीन हाई स्कूल कवर्धा को बंद कर नींव भी गिरा दिया गया है अब शासन प्रशासन द्वारा ज़िले के स्वामी करपात्री जी हाई स्कूल इस प्राचीन शिक्षा के मंदिर को जिस प्रकार छलपुर्वक दुसरे स्कुल में परिवर्तित करना और विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ करना निंदनीय है।हाल ही अगस्त सितम्बर माह में जिले के हजारों विद्यार्थी दाखिला प्राप्त करने अनेकानेक स्कुलो में भटकते रह गए थें परन्तु उन्हें सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पाया था। छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना आम विद्यार्थी के दिमाग से परे है। क्योंकि पुराने स्कुलो को बंद करके नए स्कुलो में परिवर्तित करना और परिवर्तन का आधार क्या है वह भी साफ नहीं आज स्वामी करपात्री हाई स्कूल में ज़िले के 1700 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल को बंद कर आत्मानंद में सीफ्ट करने से इन सभी विद्यार्थियों का क्या होगा हम प्रशासन से मांग करते हैं। स्वामी करपात्री जी के नाम को न हटाया जाएं यदि शासन प्रशासन को कुछ करना ही है तों इसे जिले के रोड माडल के रूप में तैयार करें। यदि स्वामी करपात्री हाई स्कूल कवर्धा को बंद कर स्वामी करपात्री जी के नाम को हटाया जाता है तों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने प्रमुख रुप से जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी नगर मंत्री ललित मानिकपुरी सचिन धुर्वे गुरुनारायण नितिन वर्मा गजाधर वर्मा उदय तिवारी बिट्टू बंजारे प्रदीप अचित प्रेमलाल केशव दीपक श्रवण काटले तुलसी यादव अजय साहू एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button