कवर्धारायपुर

नवीन धान खरीदी केन्द्र के लिए मंत्री अकबर का जताया आभार

नवीन धान खरीदी केन्द्र के लिए मंत्री अकबर का जताया आभार

कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने कहा- भूपेश बघेल सरकार किसान हितैषी सरकार

कवर्धा,। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में 08 नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की मंजूरी दी है। इनमें कवर्धा विकासखंड के ग्राम कान्हाभैरा एवं बोड़ला विकासखंड के ग्राम बेंदरची भी शामिल है। इन दोनों ग्रामों के किसानों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के रायपुर स्थित शासकीय निवास पहुंचकर नवीन धान केन्द्र प्रारंभ करने के लिए मंत्री श्री अकबर का आभार जताया। कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने ग्राम में नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की मांग कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर से की थी। नवीन धान खरीदी केन्द्र मंजूरी मिलने के बाद किसानों की मांग पूरी हो गई है।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए नवीन धान खरीदी केन्द्रों को मिलाकर कबीरधाम जिले में कुल धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 102 हो गई है। जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मंत्री अकबर से मिलने पहुंचे कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने बताया कि उनके ग्राम में धान खरीदी केन्द्र की मंजूरी मिलने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है वे इसका पूरा श्रेय मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर को देते है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर किसानों की बातों को बड़े ही ध्यान से सुनते है, साथ ही कोई समस्या होने पर इसका त्वारित निदान निकालने का प्रयास करते है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र है इसलिए किसानों की हर समस्या को भलिभाति जानते है।
राज्य शासन द्वारा नवीन धान खरीदी केन्द्र की मंजूरी दिए जाने के बाद जिला कलेक्टर, कबीरधाम, श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर नवीन धान खरीदी केन्द्रों के लिए स्थल चयन, कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है। सभी नवीन केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है।,,,।

Spread the love

Related Articles

Back to top button