कवर्धादुर्ग

चोरों की खैर नहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने फिर एक चोर को धर दबोचा।

चोरों की खैर नहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने फिर एक चोर को धर दबोचा।

पौधों के सुरक्षा हेतु लगाए गए 05 नग ट्री गार्ड को आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया था।

कवर्धा,,,चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस की लगातार पैनी नजर बनी हुई है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में लगातार चोरी के अपराध में अंकुश लगाने थाने में टीम गठित कर चोरी के प्रकरण का निराकर जल्द से जल्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में हरितिमा ग्रुप कवर्धा के सदस्य श्री बटी शर्मा के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर सूचना दिया गया कि दिनांक 13.07.2021 को मैं हरितिमा ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ कलेक्टर कालोनी कवर्धा में किये गये वृक्षारोपण में पानी डालने एवं पौधों का निरीक्षण करने गया तो तहसीलदार बिल्डिंग के पास लगे कुल 05 पौधों की सुरक्षा हेतु लगाये गये 05 नग लोहे के ट्री गार्ड को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। की सूचना पर थाना कवर्धा में अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 536/2021 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जोकि पौधे प्रकृति को स्वच्छ एवं वातावरण को सुगम बनाने हेतु रोपे गए थे, जिसकी सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड को चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने जैसे मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के द्वारा अज्ञात चोर के पतासाजी करने हेतु टीम लगाया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा मामले में लगन एवं मेहनत से अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये सामान का पता लगाकर आरोपी रेवाराम साहू पिता भाईराम साहू निवासी सोनपुरी – रानी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को दिनांक 15.07.2021 को चोरी गये ट्री गार्ड के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रकरण के निराकरण में आरक्षक संदीप शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button