कवर्धादुर्ग

होटल में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण म्यूजिक सिस्टम का बुफर, स्टेपलाईजर, इनवर्टर चोरी करने वाले चोर को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

होटल में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण म्यूजिक सिस्टम का बुफर, स्टेपलाईजर, इनवर्टर चोरी करने वाले चोर को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को देख पुलिस रह गये दंग।

विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक निकला चोर।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा जिले में चोरी नकबजनी, जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन जैसे अपराधों पर उचित एवं सख्त कार्यवाही कर अंकुश लगाने लगातार थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस के समक्ष प्रार्थी अनिल यादव पिता लुप सिंह यादव उम्र 29 वर्ष साकिन संजय हॉटल जिला कबीरधाम के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरे द्वारा दिनांक 12/07/2021 को हॉटल का प्रतिदिन का संपूर्ण कार्य समाप्त कर करीबन 11.30 बजे नींद लगने पर सो गया था, तथा जब मैं सुबह करीबन 06.00 बजे मेरी नींद खुली तब मैं उठ कर देखा तो हॉटल में रखें फ्रीज के ऊपर का समान जिसमें म्यूजिक सिस्टम का बुफर, स्टेपलाईजर, इनवर्टर किमती करीबन 8000/ रूपये वहां पर नही था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर हॉटल के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर ले जाना बता कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 524/21 धारा 457,380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी. आर. कुजुर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा चोरी, नकबजनी के अपराध पर अंकुल लगाने हेतु पूर्व से ही अभियान चलाकर उक्त अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रहा है। इसी कड़ी में थाने में गठित टीम को चोरी के सामान के साथ आरोपी चोर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया था। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा लगातार विवेचना कर आरोपी चोर का पता तलास किया जा रहा था। साथ ही क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीरो को उक्त घटना से अवगत करा कर आरोपी की तलाश हेतू आवश्यक सूचना देने कहा गया था। जिस पर मुखबीर से सुचना मिला की उक्त बुफर, स्टेपलाईजर, इनवेटर को विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक चोरी कर ले गया है। कि सूचना पर प्रार्थी एवं गवाहों को तलब कर विधीविरुद्ध संघर्षरत बालक के घर जाकर पुछताछ किया गया जो पुछताछ पर चोरी के बुफर , स्टेपलाईजर, इनवेटर को अपनी बहन के यहां छुपाकर रखना बताया। उक्त विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक को विधिपूर्वक सुरक्षार्थ सादे कपड़े वाले पुलिस स्टाप के साथ उसकी बहन के घर ले जाने पर विधीविरुद्ध संघर्षरत बालक द्वारा अपनी बहन के घर में छुपाकर रखे बुफर , स्टेपलाईजर , इनवेटर किमती करीबन 8000/ रूपये के सामान को लाकर पेश किया जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा विधीविरुद्ध संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम का सराहनीय भूमिका रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button