बालोद

शहरों के बेरोजगारों को मिल पाए रोजगार गारंटी का लाभ,आम आदमी पार्टी कर रही मांग…

शहरों के बेरोजगारों को मिल पाए रोजगार गारंटी का लाभ,आम आदमी पार्टी कर रही मांग…

अनीश राजपूत,कबीर क्रांति

बालोद-ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी कानून के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति काफी सुधरी है बेरोजगार युवक सहित बेरोजगार परिवारों को साल में 100 दिन पक्का रोजगार मिल पाता है जिससे परिवार बेहतर ढंग से संचालित हो जाता है अब शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार गारंटी की तर्ज पर योजना शुरू करने की मांग की जा रही है जिले के सबसे बड़े नगर पालिका दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने सरकार से रोजगार गारंटी योजना शहरों में भी लागू करने की मांग की है।

अच्छे दिन की परिचायक बने सरकार

दल्ली राजहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं आप नेता संतोष देवांगन ने कहा कि बड़े वादे घोषणाएं नोट बन्दी GST लागू डीजल पेट्रोल का रेट 100 रुपये छूने को क्या यही है अच्छे दिन देश का युवा बेरोजगार है और ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार गारंटी लागू करने की आवश्यकता है।

मनमोहन सिंह होते तो कर दिए रहते शहरी ही रोजगार गारंटी कानून योजना लागू

  1. आप नेता संतोष देवांगन ने आगे कहा कि कांग्रेस के केंद्र सरकार जब देश चला रहे थे उस समय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू कर दिए थे मात्र 3 साल में आपको तो 7 साल होने को है देश का बागडोर सम्भालते हुए यदि आप को थोड़ा बहुत भी चिंता होती बेरोजगारों की तो अभी तक कांग्रेस के मनमोहन सरकार के तरह ही शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू कर दिए होते।
Spread the love

Related Articles

Back to top button