IPL 20-20 क्रिकेट मैच सट्टा पर लोहारा पुलिस की बडी कार्यवाही

IPL 20-20 क्रिकेट मैच सट्टा पर लोहारा पुलिस की बडी कार्यवाही
IPL मैच मे हारजीत पर सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडे गये दो आरोपी
आरोपीयो के कब्जे से 03 नंग मोबाईल,नगदी रकम 32800 रूपये एंव करीबन 11 लाख रूपये का सट्टा पट्टी जप्त
कबीर क्रांति,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा उप. पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा के द्वारा लगातार जुआ सट्टा एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 18/10/20 को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम जमुनिया मे अवैध धन अर्जित करने एंव लोगो को आईपीएल मैच पर फोन के माध्यम से अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाने प्रोत्साहित कर सट्टा खेलाने की सुचना पर हमराह स्टाप एंव गवाहो के घटना स्थल ग्राम जमुनिया पहुचकर रेड कार्यवाही कि गई मौके पर दो व्यक्ति मिले जो लगातार फोन से बात कर रहे थे संदेह होने पर चेक करने पर पंजाब और मुम्बई आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेला रहे थे जिन्हे रंगे हाथ पकडा गया पुछताछ पर अपना नाम मो. अखतर पिता सजमत खान उम्र 28 साल एंव मो. इरफान पिता वकिलुद्दीन करैशी उम्र 22 साल दोनो निवासी जमुनिया थाना सहसपुर लोहारा बताया जो फोन के माध्यम से क्रिकेट मैच मे सट्टा खेलाना स्वीकार किये विधिवत तलाशी लेने पर दोनो आरोपीयो के पास से 03 नंग मोबाईल नगदी रकम 32800 रूपये एंव करीबन 11 लाख का दांव लगा हुआ सट्टा पट्टी कापी एंव मोबाईल पर मिला जिसे जप्त किया गया आरोपीयो के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा मे अपराध क्रमांक 201/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट अपराध पंजीबध्द किया गया एंव पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई उक्त कार्यवाही मे सउनि जी एस यादव , प्र.आर. 356, आर. 557,660 एवम साइबर सेल कबीरधाम का सराहनीय कार्य रहा।



