बेमेतरा

 बेमेतरा : गोधन न्याय योजना : बेमेतरा जिले में-‘एप्प’ के माध्यम से गोबर की खरीदी शुरू गौठानों में 10 लाख 74 हजार किलोग्राम गोबर की खरीदी, 1 हजार 991 पशुपालकों ने कराया पंजीयन,

बेमेतरा 0कबीर क्रांति

कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तय एप्प के माध्यम से गोबर की खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिले में 46840 पशुपालकों से ग्रामीण और नगरीय निकायों की गौठानों में 20 जुलाई से 5 सितम्बर तक 10742.36 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। अब तक जिले के 66 गौठानों में कुल 1 हजार 991 पशुपालकों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके साथ ही अब नई व्यवस्था के तहत 6 सितम्बर से गोबर खरीदी शासकीय ‘एप’ के माध्यम से की जा रही हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने बताया कि जिले में गोधन न्याय योजना का सुचारू रूप से संचालन कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके मार्गनिर्देशन में 7 सितम्बर से शासन द्वारा चिप्स के माध्यम से बनाए गए एप्प द्वारा गोबर की खरीदी की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में 4 जनपदों और 8 नगरीय निकाय की गौठानों में 10742.36 क्विंटल गोबर की खरीदी 1115 पशुपालकों से की गई। पशुपालकों को दो बार बेचे गए गोबर का 21 लाख 43 हजार रु. का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक गौठान में मोबाइल एप के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाएगी। गौठान के नोडल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बकायदा एप चलाने के लिए उन्हे प्रशिक्षित भी किया गया है। इस एप के माध्यम से विक्रेताओं को पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी।

: जिले में सर्वाधिक गोबर की खरीदी बेरला जनपद पंचायत से की गई है। यहां से अब तक कुल 3027.50 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसी तरह जनपद पंचायत नवागढ़ में 2219.47 क्विंटल ,जनपद साजा में 2213.31, जनपद बेमेतरा में 2099.80 क्विंटल गोबर खरीदा गया है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button