बेमेतरा कृषि मेले में सीएम बघेल ने किया कई महत्वपूर्ण घोषणा, बोले -छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी को हमें ही संरक्षित करना है बेमेतरा : पिछले 15 साल में कलेक्टर, डॉक्टर और अधिकारियों का राज देखा गया. लेकिन अब किसानों का राज आ गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफ़ी का वादा किया था और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस वादे को पूरा किया. पिछली सरकार डिफाल्टर लोगों की कर्जा माफ़ी करती थी. 18 साल तक किसान सही समर्थन मूल्य नहीं मिलने के कारण आत्म हत्या कर रहे थे. हमने किसानों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य दिया. छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी को हमें ही संरक्षित करना है. उक्त बाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि मेला में जनता को संबोधित करते हुए कही . मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह से पिछली सरकार सिटी को स्मार्ट बनाने में लगी थी पर नाकामयाब रही लेकिन अब हम सभी को मिलकर घुरवा को स्मार्ट बनाना हैl उन्होंने कहा कि जैसे मनरेगा में मजदूरों को रोजी मिलती है वैसे ही पशु चराने वाले चरवाहों को सरकार वेतन देगीl जिले में फूडपार्क, शक्कर कारखाना और कृषि महाविद्यालय का निर्माण होगाl इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नवागढ़ विधायक गुरु दयाल बंजारे एवं स्थानीय विधायक आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे Spread the love Post navigation शराब पीने के में छत्तीसगढ़ ने पुरे देश को पछाड़ा,एक वर्ष में पी गए 4700 करोड़ रुपए की शराब पुलवामा अटैक का बदला लेने बड़ी कार्रवाई की तैयारियां, कश्मीर में दवा के भंडारण और राशन वितरण के आपात आदेश जारी