शिक्षकों के वेतन की व्यवस्था शीघ्र हो-श्रुति,

शिक्षक दिवस पर छात्रा श्रुति श्रीवास्तव का वीडियो हुआ वायरल

कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,, शिक्षकदिवस के अवसर पर छात्रा श्रुति श्रीवास्तव का वीडियो सन्देश सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल कोरोना के चलते अभी शालाएं बन्द हैं जिसके कारण निजी विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। उनके इस संकट को समझते हुए अभ्युदय स्कूल कवर्धा की कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्रा श्रुति श्रीवास्तव ने यहां तक कह दिया कि शिक्षक दिवस मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब विद्यालय प्रबंधन और पालक मिलकर शीघ्र ही शिक्षकों के वेतन की व्यवस्था करे। शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद करने पर श्रुति श्रीवास्तव की सर्वत्र सराहना हो रही है। श्रुति स्वयं बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। वह कथक नृत्य में विद की उपाधि प्राप्त कर चुकी है तथा कुशल चित्रकार एवम कुशल फोटोग्राफर भी है। उसकी रुचि समाजसेवा में है उसने हाल ही में अपनी सहेलियों के साथ मिलकर “दक्षता” समाजसेवी संगठन के माध्यम से निर्धनों और घुमन्तु बच्चों को मास्क वितरित किये एवम कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए साथ ही वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को उनकी जरूरत के सामान वितरित किये। श्रुति श्रीवास्तव ग्राम भागुटोला में पदस्थ शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव एवम समग्र शिक्षा में पदस्थ ए पी सी अवधेशनन्दन श्रीवास्तव की सुपुत्री है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़