बेमेतरा

बेमेतरा : जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 10 सितम्बर को

बेमेतरा

राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 से 30 सितम्बर तक किया जावेगा, इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक की सभी बच्चों को मितानिन/आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर कृमि मुक्ति दवा एल्बेन्डाजाॅल खिलायी जावगी। 14 जुलाई 2020 से 28 अगस्त 2020 तक आयोजित शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के समापन एवं प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा किया जाना है। जिसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल आयोजित करने योजना बनाने हेतु अंतर्विभागीय समन्वय एवं राष्टीªय कार्यक्रम की समीक्षा करने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 10 सितम्बर 2020 को कलेक्टोरेट परिसर के दृष्टि सभाकक्ष मे अपरान्ह 12 बजे आयोजित किया जायेगा

Spread the love

Related Articles

Back to top button