कबीर क्रांति, नेशनल हाइवे पर स्थित अंतरराज्यीय परिवहन जांच चौकी खम्हारपाली में विगत एक महीने में लगभग एक करोड़ चालीस लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। जांच चौकी के प्रभारी अधिकारी श्री बर्मन से मिली जानकारी के अनुसार; विगत एक अगस्त से 25 अगस्त तक समझौता शुल्क के तौर पर एक करोड़ सत्रह लाख पचपन हजार, यात्रियान टैक्स के तौर पर इक्कीस लाख तिहतर हजार छै सौ चौवन रुपए, मालयान के कर के रूप में तीन लाख छप्पन हजार एक सौ बीस रुपए और कुल परमिट के तौर पर एक लाख छैसठ हजार की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुई है। आने वाले समय परिवहन सेवा सुचारू रूप से चालू होने पर गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी तो और भी ज्यादा राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

Spread the love

You missed