छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जिले के दोनों शक्कर कारखानों के शेयर धारी किसानों को पूर्व की भांति शक्कर वितरण की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

कवर्धा,,भोरमदेव शक्कर कारखना में पूर्व में करीब 14/ 15 वर्षो से किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा था परंतु पिछले 2 वर्षों से कांग्रेस सरकार के आते ही शक्कर वितरण को बंद करके जिले के किसानों के साथ अन्याय किया गया है — रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा पंडरिया(कवर्धा)

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग किया गया है कि हमारे जिले में स्थित दोनों शक्कर कारखानों में शेयरधारी किसानों को शक्कर दिया जाना उचित होगा, पिछले2 सालों से से किसानों को उनका हक के रूप में शक्कर न देकर आपकी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं।।
माननीय मुख्यमंत्री जी व जिला कलेक्टर सर से निवेदन किया गया है जिले के किसान भाइयो के साथ न्याय करते हुए हमें शक्कर दिलाने की महान कृपा करें

आज प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया, रामदास पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला, चेतन वर्मा, गिरधारी लाल, सुखचंद चंद्रवंशी, मोहित यादव सहित अन्य किसान भाई उपस्थित रहे

रवि चंद्रवंशी
पंडरिया

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़