कवर्धादुर्ग

हरीतिमा ने मनाया सादगी पूर्वक पर्यावरण दिवस

कवर्धा कबीर क्रांति नगर में विगत दो वर्षों से सतत पौधरोपण कर उसे वृक्ष के रूप में बढ़ाने हेतु प्रतिदिन सेवा कार्य के द्वारा अभी लगभग 2500 पौधों को छांव देने के अनुकूल बना चुकी हरीतिमा टीम ने लॉक डाउन के चलते इस वर्ष बहुत ही सादगी पूर्वक ढंग से पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की l
महावीर स्वामी चौक के पीछे सार्वजनिक स्थल पर नीम का एक पौधा लगाकर टीम के सदस्यों ने लोगो को अभिप्रेरित करते हुए जन संवाद का आयोजन किया इसमे मुख्य रूप से सचिन जैन,नवीन जैन ,अजय लुनिया,राकेश दोषी,अखिल जैन,अनुराग उपाध्याय, पप्पू अग्रवाल, सुनील दोषी ,दीपक लांझि, कमलेश ठाकुर ,कुलजीत मुटरेजा,लवली बग्गा, मोनू,संत थवाईत सहित वार्डवासियों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न किया गया

Spread the love

Related Articles

Back to top button