कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने कैट की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया । डी एन योगी कवर्धा में कैट व्यापारियो के हित मे लगातार सक्रियता से काम कर रहा है जिसे देखते हुए प्रदेश समिति ने कवर्धा को भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व दिया है। कवर्धा में कैट की सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में विकास सेठिया और सोनू चांवला को बनाया गया है । प्रदेश उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कैट में सदस्यता लेने के लिए व्यापारी व्यक्तिगत आजीवन सदस्यता या कोई संघ अपनी सदस्यता ले सकता है सदस्यता प्रभारी विकास सेठिया और सोनू चांवला ने सभी व्यापारियों से संयुक्त निवेदन किया है कि कैट को कवर्धा में सही दिशा देने के लिए सदस्य बनें , कैट व्यापारियों के लिए व्यापारियों के द्वारा बनाया जाने वाला संगठन है । कैट सभी व्यापारियों के हित मे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है । Spread the love Post navigation आदि काल से इन्शान गुलामी की जंजीरों से मुक्ति की कोशिश कर रहा है,,ठाकुर छत्रपाल सिंह कलेक्टर ने वनांचल भ्रमण के दौरान बैगा परिवारों को नया राशन कार्ड वितरण किया