कवर्धादुर्ग

कोरोना के जंग में कूदे प्रशासन को भाजपा ने धन्यवाद पत्र सौंपा

कोरोना के जंग में कूदे प्रशासन को भाजपा ने धन्यवाद पत्र सौंपा

कवर्धा । कबीर क्रांति कोरोना की लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस जवान, स्वच्छताकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहे हैं । उनके प्रयासों को लेकर भाजपा पदाधिकारी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं । गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने कर्मचारियों को धन्यवाद पत्र सौंपा । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कोरोना वायरस को हराने के लिए कार्य कर रहे कोरोना वाॅरियर्स को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पुलिस जवानों को तथा नगर पालिका सीएमओ के माध्यम से स्वच्छताकर्मी सहित अन्य कर्मचारी-अधिकारी को धन्यवाद पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की जंग को जीतने में हमारे कोरोना वाॅरियर्स जैसे कि डाॅक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी और सफाई सहित अन्य कर्मचारी-अधिकारी लगे हुए हैं । इस समय वे मानवता की सच्ची सेवा कर रहे हैं । आज देश के 130 करोड़ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ये वाॅरियर्स फ्रंट पर युद्ध की भांति कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी कोरोना वाॅरियर्स का धन्यवाद किया है और साथ ही आह्वान किया है कि वे सब भी अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें । उनके साथ पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिलामंत्री दुर्गेश ठाकुर, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अनिल साहू भी मौजूद थे ।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button