कबीरधाम में कोरोना वायरस की कम्यूनिटी सर्वेलेंस को रोकने प्रभावी सुरक्षात्मक कदम कवर्धा शहर के 5 हजार 880 व्यक्तियों भेजे कए सेल्फ होम आईसोलेशन पर कोरोना वायरस – कवर्धा में 40 व्यक्तियों की रिर्पोट निवेटिव, 4 के आना बाकी कवर्धा, । नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के बचाव और उनके प्रभावी रोकथाम के लिए कबीरधाम जिले में एहतियाती कदम उठाएं जा रहे। कबीरधाम जिले के चिन्हांकित 40 व्यक्तियों का कोरोना सैम्पल निगेटिव आने के बाद भी कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण जिले में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायतों सहित पूरे स्वास्थ्य अमलों को सख्त निर्देश दिए है। हालांकि अब 4 व्यक्तियों के रिपोर्ट आने बाकी हैं। कलेक्टर ने बताया कि कबीरधाम जिले से 44 व्यक्तियों का कोरोना वायरस के सैम्पल जांच के लिए रायपुर एम्स भजा गया था। अभी तक 40 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 व्यक्तियों का जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। कलेक्टर श्री शरण ने रिपोर्ट को विशेष ध्यान में रखते हुए विदेश, अथवा अन्या प्रांतांें से भ्रमण कर आने वाले कवर्धा शहर के 44 व्यक्तियों के घर के आसपास में रहने वाले 930 घरों के 5 हजार 880 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश जारी किए है। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,पुलिस और नगर पालिका टीम को भी अलग-अलग जिम्मदेारी दी गई है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि नोवेल कोराना वायरस कोविड़-19 एक महामारी बीमारी है। इस वायरस की कम्यूनिटी सर्वेलेंस होने खतरा अधिक रहता है, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। कलेक्टर ने कहा कि चिन्हांकित सभी परिवार के सदस्यों को होम सेल्फ आईसोलेशन में रहने के लिए कहा जाए, और घर से बाहर ना निकले इसके लिए भी सख्त कदम उठाए जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा कवर्धा में नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण व बचाव के लिए कवर्धा शहरी क्षेत्र का सम्यूनिटी सर्विलेंस की पूरी गहनता से जांच परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आठ अलग-अलग टीम गठित की गई है। कलेक्टर श्री शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को होम आईसोलेशन, होम क्वारेंटाईन पर चिन्हांकित घरों के समीप 50 घरों, संस्था में घर-घर भ्रमण कर राज्य द्वारा निर्धारित प्रपत्र का उपयोग करते हुए जानकारी एकत्र करने के लिए आदेशित किया है। प्रतिदिन इसकी जानकारी जिला सर्विलेंस सल आईडीएमपी शाखा को भेजने के भी निर्देश दिए है। कवर्धा शहर में कम्यूनिटी सर्विलेंस की जांच करने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ्य चिकित्सक शिवगोपाल ठाकुर को सुपरविजन करने कहा गया है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुदेश तिवारी ने बताया कि राज्य शासन और कलेक्टर श्री शरण के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव और उनके रोकथाम के लिए कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा शहर के 930 घरों और पंाच हजार से अधिक व्यक्तियों का जांच परीक्षण कर लिया गया है। उन घरों में रहने वाले सभी 5880 सदस्यों को कलेक्टर श्री शरण के निर्देश पर होम आईसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। Spread the love Post navigation उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों को बड़ी राहत- बीमा के 86 लाख 33 हजार 968 रूपए का भुगतान जारी कबीरधाम पुलिस ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया 5,00,572/-रूपये