कवर्धा में कोरोना वायरस के कम्यूनिटी सर्विलंेस रोकने 930 घरों के 5880 लोगों को हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर ने सभी परिवारों को कोरोना के संक्रमण से बचाने और प्रभावी रोकथाम के लिए सेल्फ होम आइसोलेशन में रहने के दिए निर्देश

कवर्धा,  नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 नियंत्रण और उनके प्रभावी रोकथाम के लिए कबीरधाम जिले में पूरी सतर्कता बरती जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कबीरधाम के कवर्धा शहर में देश के अन्य प्रांतों और देश विदेश की यात्रा करने वाले सभी 44 व्यक्तियों को चिन्हांकर कर लिया गया है। सभी का कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए सेम्पल रायपुर एम्स भेजा गया, जहां से अभी 39 लोगों के परीक्षण निगेटिव आए है। पांच लोगों के रिपोर्ट आने अभी बाकी है। इसके अलावा कवर्धा में कोरोना वायरस के कम्यूनिटी सर्वेलेंस को रोकने के लिए 44 चिन्हांकित व्यक्तियों के पचास घर आगे और पीछे सभी 930 घरों में रहने वाले 5 हजार 880 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिए गए है। वर्तमान में अभी किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नही मिले है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में पूरी सर्तकता बरतते हुए सभी व्यक्तियों को सेल्प होम आईसोलेशन में रखने क सख्त निर्देश भी दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने स्वाथ्य टीम के साथ सेल्फ कोरेन्टाईन में रखे गए विदेशी यात्रियों का हाॅलचाल जानने उनके घरों तक भी पहंुंचे। इसके अलावा विदेशी या अन्य प्रांतो की यात्रा कर आने वाले उन व्यक्तियों के आसपास के सभी पचास घरों के लोगों को भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव रखने सभी सावधानियां बताई गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और उनके नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों से सख्त निर्देश दिए है। एक मार्च के बाद विदेश यात्रा कर आने वाले सभी व्यक्तियों को कोरोना वायरस के जांच कराने के लिए भी आदेशित किया गया है।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा कवर्धा में नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण व बचाव के लिए कवर्धा शहरी क्षेत्र का सम्यूनिटी सर्विलेंस की पूरी गहनता से जांच परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आठ अलग-अलग टीम गठित की गई है। कलेक्टर श्री शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को होम आईसोलेशन, होम क्वारेंटाईन पर चिन्हांकित घरों के समीप 50 घरों, संस्था में घर-घर भ्रमण कर राज्य द्वारा निर्धारित प्रपत्र का उपयोग करते हुए जानकारी एकत्र करने के लिए आदेशित किया है। प्रतिदिन इसकी जानकारी जिला सर्विलेंस सल आईडीएमपी शाखा को भेजने के भी निर्देश दिए है। कवर्धा शहर में कम्यूनिटी सर्विलेंस की जांच करने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ्य चिकित्सक शिवगोपाल ठाकुर को सुपरविजन करने कहा गया है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुदेश तिवारी ने बताया कि राज्य शासन और कलेक्टर श्री शरण के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव और उनके रोकथाम के लिए कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा शहर के 930 घरों और पंाच हजार से अधिक व्यक्तियों का जांच परीक्षण कर लिया गया है।
कम्यूनिटी सर्विलेंस श्री शिव गोपाल ठाकुर ने बताया कि होम आईसोलेशन, होम क्वारेंटाईन पर चिन्हांकित घरों के समीप पचास घर 930 मकानों को चिन्हांकित किया गया है। उन घरों में रहने वाले सभी 5880 व्यक्तियों को निर्धारित प्रपत्र के आधार पर जांच परीक्षण किया गया है। किसी भी में कोरोना वायरस के लक्षण वर्तमान मे ंदिखाई नहीं दिए है। हालांकि सभी को कोरोना के संक्रमण से बचाव और उनके प्रभावी रोकथाम के लिए होम आईसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। उन्हे सतर्क करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी