मुख्यमंत्री लोकवाणीः मुख्यमंत्री श्री बघेल की बात सुनकर बच्चों ने कहा तनावमुक्त होकर करेंगे परीक्षा की तैयारी,मोबाईल, इंटरनेट, सोशल मीडिया से भी रहेंगे दूर विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर श्री शरण सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री की लोकवाणी में बाते सुनी कवर्धा, । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर आज कबीरधाम जिले के कवर्धा में संचालित आवासीय विद्यालय भोरमदेव कन्या शिक्षा परिसर के विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की लोकवाणी में बाते सुनी। कबीरधाम जिले में इसके जिले के सभी आवासीय विद्यालय आश्रम और छात्रावासों में इस कार्यक्रम को बच्चों को सुनाया गया। नगर पालिका स्थानीय भारत माता चौक के पास वीरसावरकर भवन में मुख्यमंत्री के रेडियों वार्ता को सुना गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने रेडिया वार्ता के माध्यम से स्कूली बच्चों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध विस्तार ने अपने विचार साझा किए। उन्होने कहा कि परीक्षा के स्कूल से तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा के समय हो सके तो बच्चों को मोबाईल, इंटरनेट, सोशल मीडिया सहित ऐसे सभी माध्यमों से दूर रह कर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए, जिससे हमारा एकाग्रता की कमी आती हो। मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षा की तैयारियों से संबंध दिए गए सुझावों को सुनने के बाद कन्या परिसर के बच्चों ने कहा कि हम सब तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। परीक्षा तक टीवी, दूरभाष, इंटरनेट व सोशल मीडिया से भी दूर रहकर परीक्षा की तैयार करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करेंगे। कक्षा दसवीं की छात्रा कुमार देवकी साहू ने कहा कि मैने तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होने वह बड़े होकर डाक्टर बनने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि जब भी वह अपने डाक्टर बनेगी तक वह ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर अपनी सेवाएं देगी। कक्षा सातवी की दिव्या लहरे ने कहा कि इस परिसर में हम सब प्रतिमाह के दूसरे रविवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की रेडियावार्ता को सुनने है। यह कार्यक्रम हम सबके लिए बहुत ही ज्ञान वर्धक साबित हो रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें शासन की योजनाआें जानकारी मिलती है। इस कड़ी में हमें परीक्षा की तैयारी कैसी करनी है, और परीक्षा के समय अपने क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके बारे मे पूरी जानकरी मिली, सुनकर बहुत अच्छा लगा। कक्षा सातवीं की खिलेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकवाणी कार्यक्रम के माध्यम से हमें बहुत कुछ जानकारी मिलती है। इससे पहले वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सरकार द्वारा प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए लिए जा रहे फेसले, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उनहोने अपने पालाकों से भी कहा कि वह भी माह के दूसरे रविवार को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी को जरूर सुने। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रेडियोवार्ता लोकवाणी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर बच्चों को परीक्षा की तैयारी, तनाव से निपटने के उपायों की जानकारी देते हुए बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों की परीक्षा की तैयारी में सहयोगी बने। बच्चे समय का सदुपयोग करें, परीक्षा के समय खाना-पीना सादा रखें और हल्का व्यायाम करें। सबसे पहले परीक्षा के डर के मनोविज्ञान को समझना जरूरी है। जब तक आप डर के बारे में सोच-सोचकर डरते रहेंगे, तब तक मन से डर को बाहर नहीं निकाल पायेंगे। तैयारी में कोई कमी डर का कारण बनती है और डर का दूसरा बड़ा कारण है जितनी मेहनत की है, उससे अधिक की अपेक्षा रखना। बहुत अच्छी तैयारी के बाद भी अगर डर लगता है तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं आत्म विश्वास की कमी है। डर दूर करने के लिए स्वभाव में बदलाव जरूरी है। मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहें, जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे। बच्चे पूरी पढ़ाई का बोझ एक साथ लेकर न बैंठे अपितु समय-सारणी बनाकर क्रमवार विषयों का अध्ययन करें। इससे एक-एक विषय की तैयारी पूरी होती जाएगी। पालक परीक्षा के समय बच्चों को आत्मीयता के साथ सहयोग करें। परीक्षा के समय बच्चों को अनावश्यक तनाव से बचाना जरूरी है। पालकों को बच्चों का कोई एसाइनमेंट, प्रेक्टिकल कॉपी, नो ड्यूस सर्टीफिकेट, एडमिट कार्ड, कंपास बॉक्स, पेन, जो कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाना है, वैसी चीजों, के बारे में भी सहयोग देना चाहिए। ऐसा छोटा सहयोग भी बच्चों का मनोबल बढ़ाता है। पालक यह ध्यान रखें कि परीक्षा के समय अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से न करें। घर का वातावरण ऐसा रहे कि बच्चा शांति से मन को एकाग्र कर सके। इस अवसर पर कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता सहित संस्था के प्रभारी व शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी 24 घंटा के अन्दर गिरफ्तार