भूपेश सरकार सबसे झूठी सरकार – डॉ. रमन सिंह कवर्धा,कबीर क्रांति कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों पर हमला बोलते हुए इसे हिन्दुस्तान की सबसे झूठी सरकार करार दिया है । डॉ. सिंह जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र क्र. 14 के सिंघनपुरी जंगल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरस्वती साहू, क्षेत्र क्र. 13 के सुकतरा में प्रत्याशी भूषण साहू और क्षेत्र क्र. 12 के बाजारचारभाठा में भाजपा के प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में जिला पंचायत क्षेत्र की चुनावी सभा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया । इस अवसर पर उन्होने समस्त भाइयों-बहनों से आग्रह किया कि जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को अपना मत प्रदान करें एवं क्षेत्र को विकासपथ पर अग्रसर करें । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान का सबसे लबरा (झूठा) मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके कांग्रेस ने सरकार बनाई और गंगाजल हाथ में लेकर जनता को झूठा आश्वासन दिया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार अपने घोषणापत्र का एक भी वादा पूरा नही कर पाई है । इसके लिये मुख्यमंत्री बघेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिये । पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ. सिंह ने धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्नदाता किसानों से छलावा और वादाखिलाफी की है । किसानों का पूरा धान खरीदने से बचने के लिये नित-नए नियम कानून बनाकर किसानों को परेशान किया गया । किसानों के घरों तक पुलिस भेजी गई और उनका धान और वाहन भी जब्त किया गया । प्रदेश सरकार ने अन्नदाता किसानों का सम्मान करने के बजाए उन्हें चोर बता दिया । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसानों के आत्मसम्मान के साथ ऐसा खिलवाड़ हुआ है । इसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि जो किसान धान बोना जानता है वह धान लूना (काटना) भी जानता है । डॉ. सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सफाया करना है । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के एक-एक वोट से इस सरकार को सबक सिखाया जा सकता है और पंचायत चुनावों में किसान अपने वोट का महत्व समझकर इस झूठी सरकार को हटा सकते हैं । उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार के कार्यकाल और उसमें अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास के जो आयाम गढ़े, उसे पूरे हिन्दुस्तान ने देखा है लेकिन मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने विकास और जनकल्याण का ऐसा एक भी काम नही किया है जिसे वह गिना सके । उल्टे छत्तीसगढ़ को चौदह हजार करोड़ के कर्ज में डूबोकर इस सरकार ने प्रदेश को कंगाल कर दिया है । डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले चार वर्षों में भाजपा संघर्ष करेगी और सरकार की विफलता को उजागर करेगी । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, रघुराज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, राघवेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । Spread the love Post navigation बोड़ला SDM विनय सोनी ने किया PDS चावल सप्लाई करने वाली ट्रकों का आकस्मिक जांच,60क्विंटल चावल का अंतर पाया गयाऔर वेयरहाउस को शील किया गया केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया जनसंपर्क जिला कार्यालय के कबीरधाम में पदस्थ सूचना सहायक ग्रेड 01 श्री गुलाब डड़सेना, कम्प्यूटर ऑपरेट श्री चम्पा लाल ढाले उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए