केवल अधिकृत प्रत्याशी ही करें संगठन नेताओं की तस्वीर का उपयोग – अनिल सिंह

कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी 14 क्षेत्रों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है । केवल अधिकृत प्रत्याशी ही भारतीय जनता पार्टी का नाम, संगठन के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर का उपयोग अपने चुनाव प्रचार में कर सकते है और केवल अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में ही संगठन के पदाधिकारी – कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जावेगा ।

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने स्पष्ट तौर से कहा है कि अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध संगठन के किसी भी अन्य व्यक्तियों के द्वारा चुनाव लड़ने, प्रचार करने तथा संगठन के नेताओं की तस्वीर लगाने पर पार्टी आवश्यक कार्यवाही करेगी । उन्होने अपील करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने में सभी संगठन के सभी पदाधिकारी- कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपना सहयोग करें ।

Spread the love

You missed