कबीरधाम जिले की बेटी आदिति ने देश में छत्तीसगढ़ महतारी का बढ़ाया मा

जिले की महिला किसान श्रीमती आदिति को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

कवर्धा,  एक बार फिर कबीरधाम जिले की महिला किसान श्रीमती आदिति कश्यप ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उन्होने अधिकतम धान उत्पादन कर राष्ट्रीय स्तर के कृषि कर्मण पुरस्कर अपने नाम किया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला किसान को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 2 लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इस पुरस्कार के तहत् छत्तीसगढ़ प्रदेश को 5 करोड़ रूपए मिला। कबीरधाम के साथ धमतरी के किसान श्री विरेन्द्र कुमार साहू को भी पुरस्कृत किया गया।
महिला किसान आदिति कश्यप मूलतः कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखण्ड के पालीगुढ़ा की रहने वाली है। वर्ष 2016-17 में सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी 2 के अंतर्गत धान के अधिकतम उत्पादन के लिए प्रगतिशील महिला किसान श्रीमती आदिति कश्यप को प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार कर्नाटक राज्य के तुमकुरू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला, जिसमें कबीरधाम जिले के दो उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित किया गया है। वर्ष 2014 में श्री प्रभात चंद्राकर, ग्राम भरेवापुरन, पंडरिया को भी कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्रीमती आदिति कश्यप श्री विधि से धान के अधिकतम उत्पादन किया और कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किया। उक्त कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दोनों किसानों को बधाई और शुभकामनाएॅ दी। प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार के रूप में 5 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पुरस्कार ग्रहण किया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने छत्तीसगढ़ के किसानों और विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के नाम समर्पित किया। कृषि मंत्री के साथ-साथ श्री टामनसिंह सोनवानी, संचालक कृषि, श्री एम.एस. केरकेट्टा, अपर संचालक, डी.के. भोयर, संचालक समेती ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी