बालोद

गुंडरदेही नगर पंचायत के वार्ड नं 12 के भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

गुंडरदेही/भाजपा को नुकसान सीएमओ की गलती से
नगरी निकाय चुनाव में गुंडरदेही नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद पद के लिए साकेत साहू को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया जिसके संबंध में

सभी कागजी कार्रवाई नियमत: साकेत साहू ने पूरी की परंतु साकेत साहू का नामांकन फॉर्म रद्द हुआ गुंडरदेही नगर पंचायत वार्ड क्रमांक सात के प्रत्याशी पूर्व एल्डरमैन साकेत साहू की स्वच्छ छवि एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले साकेत साहू को भाजपा ने टिकट दिया और निर्वाचन आयोग द्वारा नाम निर्देशन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज 13 बिंदुओं की सभी आहर्ताएं पूरी करने के बाद नामांकन दाखिल किया जिसमें नगर पंचायत का (एनओसी) अनापत्ति प्रमाण पत्र भी शामिल है परंतु रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा साकेत साहू को के आवेदन को रद्द कर दिया गया सीएमओ अश्वनी शर्मा ने वक्तव्य यह था कि आपके द्वारा नगर पंचायत में ठेकेदारी की जा रही है और अभी कार्य प्रगति पर है आप रनिंग ठेकेदार हैं आप का फॉर्म रद्द किया गया है और रद्द करने का कारण अनापत्ति प्रमाण पत्र को बताया गया जिसमें नगर पंचायत द्वारा (एनओसी) अनापत्ति प्रमाण पत्र गलत है और आप रनिंग ठेकेदार है नगर पंचायत के रनिंग ठेकेदार होने के कारण आपका नामांकन रद्द किया गया जबकि नगर पंचायत के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है साकेत साहू के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि मैं पार्षद पद का चुनाव लड़ना चाहता हूं जिसके परोक्ष में नगर पंचायत सीएमओ के द्वारा बधाई देते हुए अनापत्ति प्रमाण प्रदान किया गया और रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा अनापत्ति प्रमाण को अमान्य करते हुए नामांकन रद्द किया गया जिसकी वजह से साकेत साहू को गुंडरदेही नगर पंचायत से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हुए इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी को चुनाव के पहले ही 1 पार्षद सीट का नुकसान हुआ अब वार्ड क्रमांक 12 से मैदान में 2 प्रत्याशी है काग्रेस से गौकरण सोनकर एवं निर्दलीय नारायण महोबिया
साकेत साहू ने कहा मेरे साथ अन्याय हुआ है समय रहते जानकारी मिल जाती तो मैं अपना काम बंद कर देता अनुबंध निरस्त करवा देता लेकिन चुनाव लड़ता और जीतता भी
अश्वनी शर्मा सीएमओ मैं अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया हूं अब वह रनिंग ठेकेदार है नगर पंचायत का तो मैं क्या कर सकता हूं

Spread the love

Related Articles

Back to top button